सागरद्वीप कोलकाता से लगभग 123 किमी. की दूरी पर स्थित है और रेल, सड़क मार्ग और जल मार्ग के द्वारा यहाँ पहुँचा जा सकता है।

आप नेताजी सुभाष चंद्र एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं, जो द्वीप से लगभग 142 किमी. दूर है। एयरपोर्ट से, आप कैब या बस के जरिए काकद्वीप पहुँचेंगे, जो गंगासागर से लगभग 35.5 किमी. दूर है और शेष यात्रा आप फेरी से पूरा कर पाएंगे।

नजदीकी एयरपोर्ट:नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट (सीसीयू), गंगासागर (सागरद्वीप) से लगभग 142 किमी. की दूरी पर।

कोलकाता से गंगासागर का सफर थोड़ा लंबा हो सकता है। सबसे पहले बाबूघाट से काकद्वीप के लिए बस पकड़ें। या फिर आप एस्प्लानेड बस टर्मिनस पर बस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इस यात्रा में लगभग 3 घंटे लगेंगे। यहाँ से, मुरीगंगा नदी को नाव से पार करते हुए कचुबेरिया पहुँचे। कचुबेरिया से, बस सेवा उपलब्ध है जो आपको एक घंटे में गंगासागर ले आएगी।

आप सियालदह से काकद्वीप या नामखाना तक रेल मार्ग की यात्रा भी चुन सकते हैं। हालांकि, यह देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। चाहे आप कोई भी स्टेशन चुनें, सागरद्वीप तक की यात्रा आप टैक्सी, बस और फेरी के मेल से ही कर पाएंगे।

सार्वजनिक परिवहन तीर्थयात्रियों के लिए सागरद्वीप में और उसके आसपास उपलब्ध सबसे सुविधाजनक और सुगम्य विकल्प है।

मैप डायरेक्शन

  • गूगल मैप डायरेक्शन प्राप्त करें